March 3, 2026
बरेली बवाल पर Yogi आदित्यनाथ का बड़ा बयान

बरेली बवाल पर Yogi आदित्यनाथ का बड़ा बयान

Sep 27, 2025

उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में जुमे की नमाज के बाद “आई लव मोहम्मद” के मुद्दे को लेकर बवाल मच गया। स्थिति बिगड़ते ही पुलिस ने एक्शन मोड अपनाते हुए कई लोगों को हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार, इत्तेहादे मिल्लत काउंसिल के अध्यक्ष मौलाना तौकीर रजा समेत 50 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, 6 अलग-अलग मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं।


योगी आदित्यनाथ का बयान
इस पूरे मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा—
“मौलाना भूल गया कि शासन किसका है। वह मानता था कि धमकी देगा और जबरदस्ती जाम कर देगा। हमने साफ कहा है कि न तो जाम होगा और न ही कर्फ्यू लगेगा। हम ऐसा सबक सिखाएंगे कि तुम्हारी आने वाली पीढ़ियां भी दंगे करना भूल जाएंगी।”

बवाल की जड़

बताया जा रहा है कि यह पूरा विवाद मौलाना तौकीर रजा की अपील पर ही भड़का। जुमे की नमाज के बाद भारी भीड़ जमा हो गई और नारेबाजी के साथ माहौल तनावपूर्ण हो गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए लाठियां चलाईं और उपद्रवियों को पकड़ना शुरू किया।
पुलिस की कार्रवाई
•मौलाना तौकीर रजा समेत 50 लोग गिरफ्तार
•6 मुकदमे दर्ज
•कई इलाकों में पुलिस की तैनाती बढ़ाई गई

•सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix