March 4, 2026
Bank खाते बेचने वाले 6 आरोपी जेल भेजे गए

Bank खाते बेचने वाले 6 आरोपी जेल भेजे गए

Aug 27, 2025

साइबर ठगी के बढ़ते मामलों के खिलाफ डोंगरगढ़ पुलिस ने कड़ा कदम उठाते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई साइबर अपराधियों के खिलाफ चल रही जांच के तहत की गई है।


साइबर ठगों को खाते बेचने का गोरखधंधा

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी अपने बैंक खाते साइबर ठगों को बेचते थे। इन खातों का उपयोग ऑनलाइन ठगी से प्राप्त रकम को इधर-उधर करने के लिए किया जाता था। साइबर अपराधियों के समन्वय पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर डोंगरगढ़ की एक बैंक शाखा में खोले गए 21 म्यूल खातों में 10 लाख रुपये से अधिक का लेन-देन होने का खुलासा हुआ।

पुलिस की सतर्कता और कार्रवाई
इस मामले में पुलिस ने पहले 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। जांच को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार को छह और आरोपियों—लक्ष्मण निबाड़, देवनारायण सोलवांशी, अजय अंबादे, लोकेश गावराने, चेतन धुर्वे और आयुष सहारे—को हिरासत में लिया गया। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

म्यूल खाते: साइबर ठगी का बड़ा हथियार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि म्यूल खाते साइबर अपराधियों के लिए ठगी का सबसे बड़ा जरिया बन गए हैं। ये खाते ठगों को अवैध धन को छिपाने और लेन-देन में मदद करते हैं। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी स्थिति में अपने बैंक खाते, एटीएम कार्ड या अन्य गोपनीय जानकारी दूसरों के साथ साझा न करें।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix