
Janjgir Champa: खोखसा ओवरब्रिज पर व्यापारी को खिलौना पिस्तौल दिखाकर धमकाया, आरोपी गिरफ्तार
परिवार के साथ लौट रहे व्यापारी की कार रोकी
शोर मचाने पर आरोपी फरार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा। जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने व्यापारी को खिलौना पिस्तौल दिखाकर धमकाने की कोशिश की। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

रात में घर लौटते समय रोकी कार
जानकारी के अनुसार, व्यापारी महेंद्र मित्तल 26 अक्टूबर की रात अपने परिवार के साथ रानीसती मंदिर, लछनपुर से घर लौट रहे थे। खोखसा ओवरब्रिज के पास अचानक एक बाइक सवार युवक ने उनकी कार को ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद उसने जेब से पिस्तौल जैसी वस्तु निकालकर व्यापारी को धमकाने लगा।
शोर सुनकर मौके से भागा आरोपी
घबराए व्यापारी ने शोर मचाया तो परिवार व आसपास के लोगों की आवाज सुन आरोपी युवक मौके से भाग निकला। व्यापारी ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस को दी। इस घटना ने रात के समय यात्रा कर रहे लोगों में भय का माहौल पैदा कर दिया।
सीसीटीवी और तकनीकी निगरानी से आरोपी पकड़ा गया
सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी की पहचान की। पुलिस ने उसे कुछ ही घंटों में पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि युवक ने जो हथियार दिखाया था, वह असली नहीं बल्कि खिलौना पिस्तौल थी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



