March 2, 2026
Balrampur : 12 साल बाद कानून के शिकंजे में तत्कालीन जनपद CEO, लाखों के गबन मामले में पुलिस ने भेजा जेल

Balrampur : 12 साल बाद कानून के शिकंजे में तत्कालीन जनपद CEO, लाखों के गबन मामले में पुलिस ने भेजा जेल

Feb 10, 2026

वाड्रफनगर/बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। वाड्रफनगर जनपद पंचायत के तत्कालीन मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) श्रवण मरकाम को लाखों रुपये की शासकीय राशि की हेराफेरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी अधिकारी लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर थे, जिन्हें अब न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

कुटरचित दस्तावेजों से किया था गबन

पुलिस के अनुसार, यह पूरा मामला वर्ष 2013-14 का है जब श्रवण मरकाम वाड्रफनगर में CEO के पद पर पदस्थ थे। जांच में पाया गया कि उन्होंने पद का दुरुपयोग करते हुए फर्जी और कुटरचित (Forged) दस्तावेज तैयार किए और शासकीय धन का गबन किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग द्वारा जांच कराई गई थी, जिसमें वह दोषी पाए गए।

4 आरोपी पहले ही जा चुके हैं जेल

वाड्रफनगर पुलिस चौकी ने इस मामले में पहले भी सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने बताया कि इस गबन कांड में कुल कई लोग शामिल थे, जिनमें से चार आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। श्रवण मरकाम की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस इस घोटाले में संलिप्त अन्य संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है।

लंबे समय से थे फरार

आरोपी श्रवण मरकाम के विरुद्ध मामला दर्ज होने के बाद से ही वे फरार चल रहे थे। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। आखिरकार, वाड्रफनगर पुलिस ने उन्हें धरदबोचा और न्यायालय में पेश करने के बाद जेल दाखिल कर दिया।

जांच जारी: खुल सकते हैं कई और राज

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शासकीय धन के दुरुपयोग से जुड़े इस प्रकरण की जांच अभी समाप्त नहीं हुई है। तत्कालीन CEO से पूछताछ और दस्तावेजों की पड़ताल के बाद शासन की अन्य योजनाओं में हुई गड़बड़ियों के भी सामने आने की संभावना है।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix