March 20, 2026
Balrampur : साथ मरने का फैसला, पत्नी की हत्या कर खुद मुकरा

Balrampur : साथ मरने का फैसला, पत्नी की हत्या कर खुद मुकरा

Jan 24, 2026

बलरामपुर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां “साथ जीने-साथ मरने” का फैसला लेने वाले पति ने पहले अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी, लेकिन बाद में बच्चों के भविष्य का ख्याल आने पर खुद आत्महत्या नहीं की। आरोपी रातभर खेत में पत्नी के शव के पास बैठा रहा।

10 साल की शादी, दो छोटे बच्चे

पुलिस के अनुसार, ग्राम मुरका जिड़गी पारा निवासी राम दिल आयाम उर्फ मिथुन (30 वर्ष) पेशे से मजदूर है। उसकी शादी फरहारो (30 वर्ष) से लगभग 10 साल पहले हुई थी। दंपति के दो बच्चे हैं—एक 8 साल का बेटा और 3 साल की बेटी।

 

बीमारी और इलाज से बढ़ा तनाव

आरोपी पति पिछले तीन वर्षों से पेट दर्द और हाथ-पैर दर्द जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित था। इलाज के बावजूद आराम नहीं मिलने और लगातार बढ़ते खर्च के कारण पति-पत्नी दोनों मानसिक तनाव में रहते थे। इसी तनाव के चलते दोनों ने कथित तौर पर जहर खाकर साथ मरने का फैसला किया था।

 

गांव से बाहर गए, फिर नहीं लौटे

बीमारी के इलाज के लिए दोनों गांव से बाहर गए थे, लेकिन दो दिनों तक वापस नहीं लौटे। इस पर परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

 

पत्नी की हत्या की खुद दी जानकारी

23 जनवरी की सुबह, आरोपी राम दिल अकेले गांव लौटा और ग्रामीणों को पूरी घटना की जानकारी दी। उसने अपने भाई को बताया कि 22 जनवरी की शाम करीब 6 बजे उसने अपनी पत्नी फरहारो की गला दबाकर हत्या कर दी।

गन्ना बाड़ी में मिला शव

घटना की जानकारी मिलने पर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे। ग्राम मुरका जिड़गी में रामसुंदर गोंड के गन्ना बाड़ी में महिला का शव पड़ा मिला। आरोपी ने बताया कि उसने हाथ-पैर से गला दबाकर हत्या की और रातभर शव के पास बैठा रहा।

 

बच्चों का ख्याल आया, आत्महत्या से पीछे हटा

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने और उसकी पत्नी ने साथ मरने की योजना बनाई थी, लेकिन पत्नी की हत्या के बाद उसे अपने 8 और 3 साल के बच्चों के भविष्य का ख्याल आ गया, जिसके चलते उसने खुद आत्महत्या नहीं की।

आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

सूचना मिलने पर राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आरोपी पति राम दिल आयाम उर्फ मिथुन को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix