February 14, 2026
Balrampur-रामानुजगंज जिला में दर्दनाक घटना

Balrampur-रामानुजगंज जिला में दर्दनाक घटना

Feb 13, 2026

कमरे में फांसी लगाकर युवक ने दी जान, क्षेत्र में शोक की लहर
बलरामपुर-रामानुजगंज। रामानुजगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-7 में एक युवक द्वारा कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का शव उसके कमरे में गमछे के सहारे फंदे से लटकता मिला। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई और परिजन व पड़ोसी स्तब्ध रह गए।

बीमारी से था परेशान, मानसिक तनाव में रहता था
परिजनों के अनुसार मृतक लंबे समय से पैर और सिर में लगातार दर्द की बीमारी से पीड़ित था। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण वह मानसिक तनाव में रहता था और अक्सर उदास दिखाई देता था।

युवक अपनी मां और भाई के साथ रह रहा था। परिवार के सदस्यों ने बताया कि हाल के दिनों में उसका किसी से कोई विवाद नहीं हुआ था और वह सामान्य रूप से शांत स्वभाव का था।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही रामानुजगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि की जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix