March 2, 2026
Balrampur में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Balrampur में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Oct 7, 2025

बलरामपुर जिले में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 50 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपी का नाम वासुदेव सिंह है, जिसे पुलिस ने 7 अक्टूबर 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा है। यह मामला कुसमी थाना क्षेत्र का है।

दरअसल, पीड़िता की मां ने कुसमी थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी बेटी 5 अक्टूबर 2025 की शाम करीब 8 बजे अपने दादा को खाना देने गई थी। जब वह बाद में अपने ससुर को खाना देने पहुंची, तो बेटी वहां नहीं थी।

तीन-चार बार दुष्कर्म कर चुका था आरोपी

तलाश के दौरान मां ने वासुदेव सिंह की झोपड़ी में झांक कर देखा, जहां आरोपी उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। मां को देखकर वासुदेव सिंह ने माफी मांगी। घर लौटने पर पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि वासुदेव सिंह पिछले लगभग एक महीने से उसे जबरन अपनी झोपड़ी में ले जाकर तीन-चार बार दुष्कर्म कर चुका है।

इस शिकायत के आधार पर, कुसमी थाने में अपराध क्रमांक 85/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 64(2)(m), पॉक्सो एक्ट की धारा 4(1), 6(1) और एससी/एसटी एक्ट की धारा 3(2)(V) के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी वासुदेव सिंह को गिरफ्तार किया। जिसे को्र्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

यह घटना समाज में नाबालिगों के खिलाफ अपराधों की रोकथाम के महत्व को दर्शाती है, साथ ही पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने और अपराधियों को सजा देने के लिए कड़ी कानून व्यवस्था की आवश्यकता को भी उजागर करती है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix