
बलरामपुर: छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार
बलरामपुर। जिले के रघुनाथनगर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

महिला ने दर्ज कराई शिकायत
जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने रघुनाथनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 29 सितंबर की रात करीब 11 बजे आरोपी राम प्रसाद साहू, पिता लक्ष्मण साहू, निवासी ग्राम रघुनाथनगर, ने जबरन उसके घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने पीड़िता का हाथ पकड़कर अभद्र व्यवहार किया और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी।
पुलिस ने दिखाई तत्परता
शिकायत मिलते ही रघुनाथनगर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी राम प्रसाद साहू को गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है और जांच जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



