
Balrampur: पिता को काम करने की नसीहत देना पड़ा भारी, बेटे ने डंडे से पीट-पीटकर की हत्या
बलरामपुर जिले के कुसमी में दिल दहला देने वाली वारदात, आरोपी पुत्र गिरफ्तार
बलरामपुर। जिले के कुसमी थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मामला ग्राम पंचायत रेहड़ा का है, जहां आरोपी पुत्र ने मामूली बात पर अपने पिता की जान ले ली।

काम करने की बात पर भड़का बेटा
जानकारी के अनुसार, मृतक परमेश्वर अपने पुत्र राकेश कुमार को बार-बार काम करने के लिए कहा करता था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी बेटे ने गुस्से में आकर अपने पिता पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद लाश के पास बैठा रहा आरोपी पुत्र
घटना के बाद आरोपी कहीं भागा नहीं, बल्कि पिता की लाश के पास ही बैठकर रोता रहा। गांववालों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची कुसमी पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
कुसमी थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी पुत्र राकेश कुमार को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



