March 3, 2026
Balrampur में पुलिस कांस्टेबल ने आदिवासी छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, आईजी के निर्देश पर दर्ज हुई जीरो FIR

Balrampur में पुलिस कांस्टेबल ने आदिवासी छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, आईजी के निर्देश पर दर्ज हुई जीरो FIR

Sep 29, 2025

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक पुलिस कांस्टेबल ने आदिवासी समुदाय की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी कांस्टेबल ने पहले छात्रा के रिश्तेदार के घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर उसे अपने घर ले जाकर दोबारा इस घिनौने कृत्य को अंजाम दिया। डर के मारे छात्रा ने कॉलेज छोड़कर अपने घर वापस चली गई। घटना की शिकायत करने पर बलरामपुर पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर पीड़िता ने सरगुजा आईजी से संपर्क किया। आईजी के निर्देश पर जशपुर जिले के बगीचा पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज की और केस डायरी को बलरामपुर कोतवाली पुलिस को भेज दिया।

छात्रा के साथ दुष्कर्म और पुलिस की लापरवाही
जानकारी के अनुसार, जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र की 21 वर्षीय छात्रा बलरामपुर में अपने रिश्तेदार के घर रहकर बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही थी। छात्रा के रिश्तेदार, जो पति-पत्नी हैं, बलरामपुर पुलिस में तैनात हैं। इस दौरान छात्रा की जान-पहचान बलरामपुर पुलिस में तैनात कांस्टेबल सत्येंद्र पाठक से हुई। 22 फरवरी 2025 को जब छात्रा के रिश्तेदार ड्यूटी पर गए थे, दोपहर के समय सत्येंद्र पाठक ने घर में घुसकर छात्रा के साथ छेड़छाड़ की और उसका दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने छात्रा को अपने घर ले जाकर दोबारा दुष्कर्म किया।

डर के कारण कॉलेज छोड़ा, पुलिस ने नहीं सुनी शिकायत
घटना से आहत और भयभीत छात्रा ने पढ़ाई छोड़कर अपने घर वापस लौटने का फैसला किया। उसने हिम्मत जुटाकर बलरामपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। निराश होकर पीड़िता ने सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) से संपर्क किया। आईजी के हस्तक्षेप के बाद जशपुर के बगीचा थाने में जीरो एफआईआर दर्ज की गई और मामला आगे की जांच के लिए बलरामपुर कोतवाली पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix