March 2, 2026
Balrampur में पति का खौफनाक हमला: पत्नी के चरित्र पर शक, सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर छुरी से गोदा

Balrampur में पति का खौफनाक हमला: पत्नी के चरित्र पर शक, सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर छुरी से गोदा

Aug 23, 2025

22-8-2025
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में हैवानियत की हद पार कर देने वाली घटना सामने आई है। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम परेवा में एक पति ने अपनी पत्नी को सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर छुरी से हमला किया। वारदात इतनी भयानक थी कि महिला खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ी।

सड़क पर तड़पती मिली महिला, अंबिकापुर रेफर
सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। महिला बेहोशी की हालत में सड़क पर पड़ी थी। उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शंकरगढ़ लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

रात के झगड़े के बाद भड़का पति
पीड़िता के पिता रामप्रसाद डीहकोरवा ने बताया कि उनकी बेटी सीमा और दामाद संमलू के बीच रात को किसी बात पर विवाद हुआ था। गुस्से में सीमा अपने मायके परेवा चली गई। सुबह जब संमलू वहां पहुंचा तो उसने पूछताछ शुरू कर दी कि “रात कहां थी?” इसी बात पर वह भड़क गया और पत्नी के चरित्र पर शक करते हुए उस पर हमला कर दिया।

कलाई, माथा और पैर पर वार

संमलू ने छुरी से सीमा के दोनों हाथों की कलाई, माथे और पिंडली पर कई वार किए। खून से लथपथ महिला सड़क पर चीखती रही। गांव के मिठू राम और खुलासों चेमा ने बड़ी मुश्किल से आरोपी को काबू किया और जान बचाई।

आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
पुलिस ने आरोपी संमलू को मौके से गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। इस खौफनाक वारदात ने पूरे इलाके को दहला दिया है। घायल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने कहा – घरेलू विवाद के चलते चरम हिंसा
थाना प्रभारी ने बताया कि यह घटना घरेलू विवाद और शक से जुड़ी है। आरोपी पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix