
Balrampur: 4 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, चॉकलेट का लालच देकर ले गया आरोपी
इलाके में सनसनी, पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में लिया
चॉकलेट देने के बहाने मासूम को ले गया किशोर
बलरामपुर। जिले से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 4 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैला दिया है। मामला शंकरगढ़ थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, 16 वर्षीय आरोपी ने बच्ची को चॉकलेट देने का लालच देकर अपने साथ ले गया और उसके साथ घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

घटना के बाद परिजन पहुंचे थाने, मासूम बेहोशी की हालत में मिली
घटना के बाद बच्ची को बेहोशी की स्थिति में पाया गया, जिसके बाद परिजन घबराकर उसे तुरंत चिकित्सा उपचार के लिए ले गए। परिवार ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
नाबालिग आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दर्ज किया मामला
शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे गंभीर दुष्कर्म का मामला मानते हुए संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।
इलाके में आक्रोश, जांच जारी
इस शर्मनाक घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में रोष है। पुलिस ने बच्ची के मेडिकल परीक्षण करवाकर आगे की जांच तेज कर दी है। आरोपी के परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



