
Balrampur: कुत्ते की हरकत से खुला राज, नवविवाहिता का शव कुएँ में मिला
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ नवविवाहिता शीला लकड़ा का शव घर के कुएँ में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। कुत्ते की असामान्य हरकत ने इस राज को उजागर किया।
रात 1 बजे हुआ खुलासा
घटना राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कर्रा में हुई। महिला की शादी दो साल पहले हुई थी और बच्चा न होने के कारण घर में तनाव था। कल ही वह पति के साथ अंबिकापुर जाकर बच्चा होने की प्रार्थना कर लौटी थी। रात करीब 1 बजे पति उठा तो पत्नी बिस्तर पर नहीं थी। खोजबीन के दौरान घर का कुत्ता बार-बार कुएँ की ओर जा रहा था। कुत्ते की हरकत पर ध्यान देते हुए टॉर्च मारी गई, तो शीला लकड़ा की लाश पानी में तैरती मिली। पति ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

परिजनों का हत्या का आरोप
मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। घर में बच्चे न होने को लेकर पहले से विवाद चल रहा था।
पुलिस और फोरेंसिक जांच
पुलिस फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची। शव को कुएँ से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। प्रारंभिक जांच में शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले। मौत का सटीक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है – चाहे हत्या हो या आकस्मिक मौत। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोग तनाव में हैं और जांच में तेजी की मांग कर रहे हैं।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



