March 2, 2026
Balrampur में Head Master की बेरहमी: कक्षा 2 की छात्रा की डंडे से पिटाई, पैर में Fracture

Balrampur में Head Master की बेरहमी: कक्षा 2 की छात्रा की डंडे से पिटाई, पैर में Fracture

Aug 19, 2025

बलरामपुर: छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर द्वारा छात्रा की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कंजिया प्राइमरी स्कूल में कक्षा दूसरी की छात्रा ललिता यादव को हेडमास्टर हेरालुयुस टोप्पो ने डंडे से इतनी जोर से मारा कि उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया। छात्रा को अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां पिछले तीन दिनों से उसका इलाज चल रहा है।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, जगिमा-पटना गांव निवासी शिवकुमार यादव की बेटी ललिता यादव कंजिया प्राइमरी स्कूल में पढ़ती है। पांच दिन पहले क्लास में अन्य बच्चों से बातचीत करने पर हेडमास्टर हेरालुयुस टोप्पो भड़क गए। गुस्से में उन्होंने ललिता के पैरों पर डंडे से वार किया। पिटाई के बाद छात्रा के पैर में तेज दर्द शुरू हो गया और रात तक सूजन आ गई। अगली सुबह उसकी हालत और बिगड़ गई, वह चलने-फिरने में असमर्थ हो गई।

परिजनों ने तुरंत मामले की जानकारी गांव के सरपंच और अन्य ग्रामीणों को दी। सरपंच की मौजूदगी में पंचायत बुलाई गई, जिसमें हेडमास्टर को भी बुलाया गया। पंचायत में तय हुआ कि हेडमास्टर छात्रा के इलाज का पूरा खर्च उठाएंगे। हेडमास्टर ने इस पर सहमति जताई और इलाज का भरोसा दिया।

अस्पताल में भर्ती, फ्रैक्चर की पुष्टि
छात्रा को पहले शंकरगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाया गया, जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया। परिजन उसे अंबिकापुर के संजीवनी हॉस्पिटल ले गए, जहां एक्स-रे रिपोर्ट में पैर में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। फिलहाल, छात्रा अस्पताल में भर्ती है और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा है।

परिजनों की शिकायत: 10 हजार खर्च, शिक्षक ने नहीं दिया पैसा
छात्रा के पिता शिवकुमार यादव ने बताया कि अब तक इलाज और दवाओं पर करीब 10 हजार रुपए खर्च हो चुके हैं। हेडमास्टर ने इलाज का खर्च उठाने का वादा किया था, इसलिए उन्होंने अभी तक पुलिस या विभाग में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। हालांकि, हेडमास्टर ने अब तक कोई आर्थिक मदद नहीं दी है।

बीईओ और पुलिस का बयान
शंकरगढ़ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) जय गोविंद तिवारी ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी सुनने में आई है, लेकिन कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर हेडमास्टर के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। वहीं, शंकरगढ़ थाना प्रभारी जितेंद्र जायसवाल ने बताया कि स्कूल में मारपीट की कोई शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत मिलती है, तो मामले की जांच की जाएगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix