
Balrampur: छात्रा से अश्लील हरकत करने वाला प्रधान पाठक गिरफ्तार, फरार होने के बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा
बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सरकारी स्कूल की 7वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा ने अपने स्कूल के प्रधान पाठक पर गलत तरीके से छूने (बैड टच) का गंभीर आरोप लगाया था।

शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
पीड़ित छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत आरोपी प्रधान पाठक के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। मामला सामने आने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिससे पुलिस की तलाश तेज कर दी गई।
पुलिस की सक्रियता से आरोपी गिरफ्तार
लगातार सतर्कता और सक्रियता दिखाते हुए पुलिस ने आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



