
चोरी की बाइक और स्कूटी बेचने की फिराक में आरोपी गिरफ्तार
बसंतपुर पुलिस की बड़ी सफलता, दो वाहन बरामद
बलरामपुर। जिले की बसंतपुर पुलिस ने चोरी की दो वाहनों को बरामद करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की बाइक और स्कूटी को बेचने के इरादे से ग्राहक तलाश कर रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता से वह पकड़ा गया। कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सोनी के नेतृत्व में की गई।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार, 2 नवंबर 2025 को बसंतपुर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम जमई निवासी प्रीतम गुप्ता पिता दिनेश गुप्ता (26 वर्ष) चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की।
मौके से हिरासत में लिया गया आरोपी
पुलिस टीम ग्राम जमई पहुंची और संदिग्ध युवक को मौके से हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बाइक और स्कूटी चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपी से दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
पुलिस कर रही आगे की जांच
बसंतपुर पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि वाहन चोरी के पीछे कोई बड़ा गिरोह तो नहीं है। आरोपी से पूछताछ जारी है और संभावना जताई जा रही है कि उससे और भी वारदातों का खुलासा हो सकता है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



