
सीमा पर अवैध धान परिवहन पर कार्रवाई: Balrampur में फिल्मी अंदाज़ में पकड़ी गई दो पिकअप
बलरामपुर। प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होते ही सीमा क्षेत्रों में अवैध परिवहन की कोशिशें तेज हो गई हैं। इन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन कड़ी निगरानी रख रहा है। इसी क्रम में बलरामपुर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध धान से भरी दो पिकअप गाड़ियां फिल्मी अंदाज़ में पकड़ लीं।

देर रात 3:30 बजे UP से आया बिचौलिया पकड़ा गया
मिली जानकारी के अनुसार, घटना देर रात करीब 3:30 बजे की है, जब उत्तर प्रदेश से एक बिचौलिया अवैध धान को बलरामपुर जिले में खपाने की कोशिश कर रहा था। प्रशासन की सतर्कता के चलते पिकअप गाड़ियों को रोका गया और दोनों वाहनों से बड़ी मात्रा में धान जब्त किया गया।
सख्ती से निपट रहा प्रशासन
धान खरीदी शुरू होते ही अवैध गतिविधियों में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन लगातार चेकिंग अभियान चला रहा है। जिले के सीमा क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि बाहरी राज्यों से धान की अवैध आमद को रोका जा सके ।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



