March 3, 2026
Balrampur : निर्माणाधीन मकान में मिला बुजुर्ग का शव

Balrampur : निर्माणाधीन मकान में मिला बुजुर्ग का शव

Oct 30, 2025

बलरामपुर में जनपद कार्यालय के सामने एक निर्माणाधीन मकान में एक वृद्ध का शव मिला है। 30 अक्टूबर को मिले शव की पहचान नगर पालिका क्षेत्र निवासी 65 वर्षीय रघुवीर टोप्पो के रूप में हुई है।


परिजनों के अनुसार, रघुवीर टोप्पो 29 अक्टूबर की दोपहर लगभग 12 बजे घर से निकले थे, जिसके बाद वे वापस नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश भी की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।अगले दिन सुबह स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन मकान में शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।


सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आवश्यक कार्यवाही करते हुए पुलिस ने शव का पंचनामा किया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।थाना प्रभारी भापेंद्र साहू ने बताया कि घटना पर मर्ग कायम कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix