
Balrampur: छुहीमिट्टी खदान धंसने से महिला की मौत
दिवाली की तैयारी के दौरान हुआ हादसा
बलरामपुर। जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर में छुहीमिट्टी खदान धंसने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं दो महिलाएं बाल-बाल बचीं।

जानकारी के अनुसार, दिवाली के अवसर पर घर की पुताई के लिए कुछ ग्रामीण महिलाएं छुहीमिट्टी (पीली मिट्टी) खदान से मिट्टी निकाल रही थीं। इसी दौरान खदान का ऊपरी हिस्सा अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे महिलाएं उसके मलबे के नीचे दब गईं।
स्थानीय लोगों ने चीख-पुकार सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद मृत महिला और घायल महिला को बाहर निकाला गया। घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



