March 4, 2026
Balrampur : बच्चे की पिटाई से आंखों में आया खून, टीचर गिरफ्तार

Balrampur : बच्चे की पिटाई से आंखों में आया खून, टीचर गिरफ्तार

Dec 1, 2025

नशे में स्कूल पहुंचा शिक्षक, बच्चे पर टूट पड़ा

छत्तीसगढ़  के जावाखाड़ी स्थित प्राथमिक शाला में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां शिक्षक उदय यादव शराब के नशे में स्कूल पहुंचा और कक्षा में मौजूद एक बच्चे से गिनती सुनाने को कहा। बच्चा गिनती सही से नहीं सुना पाया तो शिक्षक उस पर बरस पड़ा और लगातार थप्पड़ मारने लगा।

पिटाई से बच्चे की आंख में उतरा खून, चेहरा सूज गया

पिटाई इतनी बुरी तरह की गई कि बच्चे के गाल सूज गए और उसकी आंख के अंदर खून उतर आया। परिजनों और स्कूल स्टाफ ने बच्चे की हालत देख तुरंत घटना की जानकारी त्रिकुंडा थाना पुलिस को दी। बच्चे ने बताया कि शिक्षक ने उसे गाली-गलौज करते हुए पीटा।

शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ BNS की धारा 296, 115(2) एवं किशोर न्याय (बाल संरक्षण एवं देखरेख) अधिनियम 2015 की धारा 75 और 82 के तहत केस दर्ज किया है। यह धाराएँ बच्चों के साथ क्रूरता, मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न और गैरजिम्मेदाराना बर्ताव को कड़ी सजा देने के लिए लगाई जाती हैं।

पुलिस ने आरोपी टीचर को किया गिरफ्तार

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक उदय यादव को गिरफ्तार किया। उसे न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix