March 2, 2026
Balrampur: रातभर पत्नी-बेटी की तलाश में भटका पिता, सुबह बांध में मिली दोनों की लाशें

Balrampur: रातभर पत्नी-बेटी की तलाश में भटका पिता, सुबह बांध में मिली दोनों की लाशें

Oct 12, 2025

बलरामपुर. बलरामपुर जिले के महुली गिनवा पारा गांव के मजीठा बांध में मां और उसकी बेटी का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. दोनों शुक्रवार रात तक घर पर मौजूद थीं, लेकिन शनिवार सुबह से लापता हो गई. आज सुबह पति ने तालाब में शव तैरते हुए देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी. घटना त्रिकुंडा थाना क्षेत्र की है ।

दोनों शनिवार सुबह से थी लापता

जानकारी के अनुसार, मृतिका का नाम अंकिता पंडो और उसकी बेटी का नाम खुशबू बताया जा रहा है. वह दोनों शनिवार सुबह से लापता थीं. खोजबीन के बाद पति ने थाने में इसकी सूचना दी. रविवार सुबह जब वह घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित मजीठा बांध के पास पहुंचा, तो उसने तालाब में अपनी पत्नी और बेटी के शव तैरते हुए देखा. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. फिलहाल, प्रारंभिक जांच में पारिवारिक विवाद जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।

सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची. शवों को बाहर निकाला गया. जिसके बाद पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दोनों के शवों को भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix