March 5, 2026
Balrampur : तालाब में डूबने से शख्स की मौत, महावीरगंज में युवकों ने गहरे पानी से शव को निकाला बाहर

Balrampur : तालाब में डूबने से शख्स की मौत, महावीरगंज में युवकों ने गहरे पानी से शव को निकाला बाहर

Oct 24, 2025

रामानुजगंज के ग्राम महावीरगंज स्थित अलगडीहा तालाब में नहाने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान 48 वर्षीय सूरज देव कोडाकू के रूप में हुई है। घटना विजयनगर पुलिस चौकी क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे सूरज देव अपने घर से लगभग एक किलोमीटर दूर स्थित तालाब में नहाने गए थे। नहाने के दौरान वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। तालाब के पास मौजूद कुछ बच्चों ने यह घटना देखी, लेकिन वे उन्हें बचा नहीं पाए।

12 फीट गहरे पानी से निकाला गया शव

बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्थानीय युवक प्रभु कोडाकू और उनके साथियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शाम लगभग 4 बजे करीब 12 फीट गहरे पानी से मृतक का शव बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही जनपद सदस्य राजकुमार यादव सहित अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।


शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंपा गया

विजयनगर चौकी पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मर्ग कायम किया। शुक्रवार को रामानुजगंज में शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। जनपद सदस्य ने कहा कि क्षेत्र में अच्छी बारिश के कारण सभी तालाबों और बांधों में पर्याप्त पानी है, ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है, ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix