
Balodabazar: विद्युत करंट से जंगली सुअर का शिकार, दो आरोपी गिरफ्तार
वन विभाग की रात्रि गश्त में हुआ खुलासा
बलौदाबाजार। ज़ी.आई. तार में विद्युत प्रवाह कर जंगली सुअर के शिकार के मामले में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जिला जेल बलौदाबाजार भेज दिया गया है।

11 केवी लाइन से अवैध हुकिंग कर किया जा रहा था शिकार
वनमण्डलाधिकारी बलौदाबाजार गणवीर धम्मशील के निर्देशानुसार एवं उप वनमण्डलाधिकारी कसडोल अनिल वर्मा के नेतृत्व में 31 दिसंबर 2025 की रात्रि गश्त के दौरान सोनाखान परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 238 में 11 के.व्ही. विद्युत लाइन से जी.आई. तार द्वारा अवैध हुकिंग किए जाने का मामला सामने आया।
खेत में मृत अवस्था में मिला जंगली सुअर
मौके के निरीक्षण के दौरान लहुरसिंग के खेत में एक जंगली सुअर मृत अवस्था में पाया गया। मृत सुअर के पास से ही जी.आई. तार गुजरता हुआ मिला, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि विद्युत करंट लगाकर शिकार किया गया था।
पूछताछ में आरोपियों ने किया जुर्म कबूल
इस मामले में संदिग्ध अभियुक्त सुरेश पिता गोसाईराम बरिहा (उम्र 37 वर्ष, ग्राम वीरनारायणपुर) एवं अंजोर सिंह पिता रामसिंह बिंझवार (उम्र 35 वर्ष, ग्राम सोनाखान) से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने वन्यप्राणी के शिकार के लिए विद्युत करंट लगाए जाने की बात स्वीकार की।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



