March 4, 2026
Balodabazar: तुरतुरिया मातागढ़ दर्शन जा रही श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, हादसे में  1 की मौत और 17 घायल…

Balodabazar: तुरतुरिया मातागढ़ दर्शन जा रही श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, हादसे में  1 की मौत और 17 घायल…

Oct 31, 2025

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, तुरतुरिया मातागढ़ दर्शन के लिए जा रहे करीब 30 श्रद्धालुओं को लेकर जा रही पिकअप डोंगरीडीह (थाना लवन क्षेत्र) के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।

30 लोग थे पिकअप में 

सूत्रों के मुताबिक, यह दर्दनाक हादसा लवन थाना क्षेत्र के डोंगरीडीह गांव के पास हुआ। ग्राम भोथीडीह और ठाकुरदेवा (थाना मस्तूरी) से कैवर्त परिवार के लगभग 30 सदस्य तुरतुरिया, कसडोल की ओर पिकनिक व दर्शन के लिए निकले थे। रास्ते में पिकअप वाहन क्रमांक CG 07 AW 4726 का पीछे का चक्का बेरिंग सहित टूट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि कई श्रद्धालु वाहन में ही दब गए।

अस्पताल में घायलों का इलाज जारी 

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। बाद में पुलिस और एंबुलेंस टीम ने पहुंचकर घायलों को कसडोल अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।

गंभीर रूप से घायल श्रद्धालु —

1. कु. प्रिया कैवर्त (20 वर्ष), पिता जोहित लाल, निवासी भोथीडीह

2. खिलेश कैवर्त (10 माह), पिता परमेश्वर, निवासी भोथीडीह

3. श्रीमती त्रिवेणी कैवर्त, पति जोहित, निवासी भोथीडीह

4. श्रीमती गंगा कैवर्त (28 वर्ष), पति परमेश्वर, निवासी तरौद, थाना अकलतरा

5. नितेश कैवर्त (26 वर्ष), पिता अंगद, निवासी भोथीडीह

राहत कार्य में जुटी पुलिस 

हादसे की जानकारी मिलते ही लवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य में जुट गई। पुलिस ने मृतक का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना प्रभारी लवन ने बताया कि हादसे का प्राथमिक कारण टायर फटना और बेरिंग टूटना है। वाहन के मैकेनिकल फेल होने की भी जांच की जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix