March 2, 2026
Balodabazar: शासकीय स्कूल के प्रभारी प्राचार्य निलंबित, फर्नीचर बेचने का आरोप

Balodabazar: शासकीय स्कूल के प्रभारी प्राचार्य निलंबित, फर्नीचर बेचने का आरोप

Oct 9, 2025

बलौदाबाजार। शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय टुण्डरा के प्रभारी प्राचार्य रमेशर बंजारे को विद्यालय का फर्नीचर निजी स्कूलों को बेचने के गंभीर आरोप में संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस कार्रवाई ने क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया है।

ग्रामवासियों की शिकायत पर शुरू हुई जांच
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामवासियों ने शिकायत दर्ज की थी कि प्रभारी प्राचार्य रमेशर बंजारे ने शाला प्रबंधन एवं विकास समिति की अनुशंसा के आधार पर विद्यालय के उपयोगी टेबल-बेंच निजी स्कूलों को बेच दिए। इस शिकायत के बाद 13 सितंबर 2025 को विकासखंड शिक्षा अधिकारी कसडोल को दूरभाष पर मौखिक सूचना मिली। इसके आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा ने तहसीलदार टुण्डरा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कसडोल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी कसडोल, विकासखंड स्रोत समन्वयक कसडोल, और संकुल समन्वयक टुण्डरा, नरघा, तथा कुम्हारी की एक संयुक्त जांच टीम गठित की।

जांच में खुलासा: 107 टेबल-बेंच बेचे गए
जांच दल ने स्थल निरीक्षण और गहन पड़ताल के बाद पाया कि प्रभारी प्राचार्य ने विद्यालय के 67 टेबल-बेंच ज्ञान अमृत विद्यालय, टुण्डरा और 40 टेबल-बेंच धाविका पब्लिक स्कूल, शिवरीनारायण (जिला जांजगीर-चांपा) को बेचे थे। इस कृत्य को शासकीय संपत्ति के दुरुपयोग और पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही का प्रतीक माना गया।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V

 

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix