
Balodabazar : प्रेमी संग पति की हत्या की साजिश रचने वाली पत्नी गिरफ्तार, प्रेमी फरार
बलौदाबाजार। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची। पुलिस ने आरोपित पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका प्रेमी फिलहाल फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

9 महीने पहले हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार, उमा शंकर कुंभकार (36 वर्ष) निवासी भवानी नगर सिमगा की शादी करीब 9 माह पहले निशा कुंभकार के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी सिमगा में ही रह रहे थे।
शादी से पहले था प्रेम संबंध
शादी से पहले ही निशा का दूसरे युवक से प्रेम संबंध था। विवाह के बाद अपने प्रेमी से मिलने में उसे दिक्कतें आने लगीं, जिससे वह परेशान रहने लगी। इसके बाद निशा ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।
पत्नी ने कबूला जुर्म, प्रेमी की तलाश जारी
पुलिस पूछताछ में निशा ने हत्या की साजिश रचने की बात कबूल की है। उसने बताया कि योजना के तहत पति पर हमला करवाया गया था। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रेमी की तलाश में टीम दबिश दे रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



