
Balodabazar में पुरानी रंजिश में खूनखराबा: चाकू से हमला कर युवक की हत्या, दो गंभीर घायल
बलौदाबाजार के खटियापाटी गांव में पंचायत भवन के सामने हुआ वारदात
बलौदाबाजार जिले के थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र में शाम एक गंभीर हत्या और मारपीट की घटना सामने आई है। यह वारदात शाम 7:45 से 8:30 बजे के बीच ग्राम खटियापाटी के पंचायत भवन के सामने चौक में हुई। पुलिस ने मर्ग क्रमांक 117/25 धारा 194 BNSS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुरानी रंजिश बनी जानलेवा
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि योगेश सेन (निवासी खटियापाटी) और उसके साथियों ने हरीश सायर उर्फ भका पर पुरानी रंजिश के चलते हमला किया। विवाद बढ़ने पर योगेश सेन ने हरीश सायर के पेट में चाकू घोंप दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दो युवक गंभीर रूप से घायल
इसी हमले में दीप कुर्रे (18 वर्ष, पिता खुमान सिंह कुर्रे) और साहिल सायर (24 वर्ष, पिता गणेश राम सायर) भी घायल हो गए। दोनों को गंभीर प्राणघातक चोटें आई हैं और उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



