March 28, 2026
बारनयापारा में कुएं में गिरे चार हाथी, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

बारनयापारा में कुएं में गिरे चार हाथी, वन विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन

Nov 4, 2025

हरदी गांव में इलाके में मचा हड़कंप, भीड़ को हटाकर बचाव अभियान जारी

बलौदाबाजार। जिले के बारनयापारा क्षेत्र के हरदी गांव में बड़ा हादसा हो गया, जहां चार हाथियों का दल एक गहरे कुएं में गिर गया। इन हाथियों में तीन वयस्क और एक शावक शामिल हैं। जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और हाथियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

 पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने भीड़ को मौके से हटाया और तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम रस्सियों, मशीनरी और विशेषज्ञों की मदद से हाथियों को सुरक्षित निकालने में जुटी हुई है।

जंगल छोड़कर रहवासी इलाकों में घूम रहा गजदल

बता दें कि इन दिनों हाथियों का झुंड जंगलों से भटककर जिले के रहवासी इलाकों में घूम रहा है। इस वजह से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग इस झुंड पर लगातार नजर रख रहा है ताकि किसी तरह की अनहोनी न हो।

विभाग ने जारी किया अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील

वन विभाग ने इलाके में अलर्ट जारी किया है और लोगों से अपील की है कि वे अकेले जंगल की ओर न जाएं। विभाग ने चेतावनी दी है कि हाथियों की मौजूदगी में सुरक्षा के सभी नियमों का पालन करें और जंगली जानवरों को देखने के लिए भीड़ न लगाएं।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix