March 7, 2026
Balodabazar: सिलेंडर लोड ट्रक से टक्कर, बाइक सवार की मौत

Balodabazar: सिलेंडर लोड ट्रक से टक्कर, बाइक सवार की मौत

Jan 19, 2026

बलौदाबाजार। जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा लवन थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डोंगरीडीह के पास हुआ।

HP गैस सिलेंडर लोड ट्रक से हुई भिड़ंत
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक की आमने-सामने से HP घरेलू गैस सिलेंडर लोड ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। ट्रक कसडोल की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

 

एक युवक गंभीर, अस्पताल में भर्ती
हादसे में बाइक पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे तत्काल उपचार के लिए कसडोल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है।

 

पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही लवन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने ट्रक चालक से पूछताछ शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix