March 3, 2026
Balodabazar: भोथीडीह से पिकनिक मनाने निकले परिवार पर हादसे का कहर: एक की मौत, 17 घायल

Balodabazar: भोथीडीह से पिकनिक मनाने निकले परिवार पर हादसे का कहर: एक की मौत, 17 घायल

Oct 31, 2025

पीकअप का चक्का टूटने से डोंगरी डीह के पास पलटा वाहन, 5 गंभीर घायल बिलासपुर सिम्स रिफर

ग्राम भोथीडीह  से पिकनिक मनाने निकले कैवर्त परिवार के 30 सदस्यों की यात्रा उस समय हादसे में बदल गई जब उनका वाहन रास्ते में पलट गया। हादसा डोंगरी डीह थाना लवन के पास हुआ, जहां पीकअप वाहन (क्रमांक CG 07 AW 4726) का पीछे का चक्का बेरिंग सहित टूट जाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया।

पीकअप वाहन का चालक साखन कुमार साहू पिता दुजे राम साहू, निवासी ठाकुर देवा (थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर) बताया गया है। हादसे में वाहन में सवार 17 लोग घायल हुए, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान राम प्रसाद कैवर्त पिता रामलाल (उम्र 55 वर्ष), निवासी ग्राम भोथीडीह थाना मस्तूरी के रूप में हुई है। परिवार और ग्रामीणों में इस दर्दनाक हादसे से शोक का माहौल है।

 

गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को बिलासपुर सिम्स रिफर

घायलों में से पांच की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया है। रिफर किए गए घायलों के नाम इस प्रकार हैं—

1. कु. प्रिया कैवर्त पिता जोहित लाल, उम्र 20 वर्ष, निवासी भोथीडीह थाना मस्तूरी

2. खिलेश कैवर्त, पिता परमेश्वर कैवर्त, उम्र 10 माह, निवासी भोथीडीह थाना मस्तूरी

3. श्रीमती त्रिवेणी कैवर्त, पति जोहित, निवासी ग्राम भोथीडीह थाना मस्तूरी

4. श्रीमती गंगा कैवर्त, पति परमेश्वर कैवर्त, उम्र 28 वर्ष, निवासी तरौद थाना अकलतरा

5. नितेश कैवर्त, पिता अंगद कैवर्त, उम्र 26 वर्ष, निवासी भोथीडीह थाना मस्तूरी

 

पुलिस जांच में जुटी

सूचना मिलने पर थाना लवन पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक जांच में दुर्घटना का कारण चक्का बेरिंग टूटना बताया गया है

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix