February 25, 2026
बलौदाबाजार-भाटापारा में ACB की बड़ी कार्रवाई

बलौदाबाजार-भाटापारा में ACB की बड़ी कार्रवाई

Feb 25, 2026

15 हजार रुपये रिश्वत लेते प्राचार्य रंगे हाथ गिरफ्तार
बलौदाबाजार-भाटापारा। एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक घूसखोर प्राचार्य को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी प्राचार्य आरएन बया पर व्याख्याता से वेतन निकालने के एवज में 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है।

6 माह का वेतन रोका, बढ़ाई रिश्वत की रकम
मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी खेमेश्वर डांडे, निवासी मोपका भाटापारा ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। उनके पिता विजय कुमार डांडे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोपका में व्याख्याता पद पर पदस्थ हैं। वर्ष 2017-18 में दुर्घटना के कारण वे विकलांग हो गए थे, लेकिन इसके बावजूद नियमित रूप से विद्यालय जाते रहे।
आरोप है कि विद्यालय के प्राचार्य आरएन बया प्रतिमाह वेतन आहरण में आनाकानी करते थे और जबरन 10 हजार रुपये रिश्वत लेते थे। कई बार यह राशि अपने बैंक खाते में भी जमा करवाई गई। करीब छह माह पहले प्राचार्य ने रिश्वत की रकम बढ़ाकर 15 हजार रुपये कर दी। रकम नहीं देने पर व्याख्याता का छह महीने का वेतन रोक दिया गया।

शिकायत सत्यापन के बाद ट्रैप कार्रवाई
पीड़ित द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद मामला एंटी करप्शन ब्यूरो रायपुर पहुंचा। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी टीम ने ट्रैप आयोजित किया।

आज भाटापारा रेलवे स्टेशन के समीप आरोपी प्राचार्य आरएन बया को प्रार्थी से 15 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया गया।

आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई
एसीबी ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

 

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix