
बलौदाबाजार DEO हटाए गए: छात्रों से दुर्व्यवहार करना पड़ा महंगा, हिमांशु भारतीय की जगह संजय गुहे को प्रभार
बलौदाबाजार
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) हिमांशु भारतीय को छात्रों के साथ दुर्व्यवहार और धमकी देने के आरोप में पद से हटा दिया गया है। उनकी जगह अब संजय गुहे को बलौदाबाजार का नया जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।
बलौदा बाजार से लगभग 60 किलोमीटर दूर टूँद्रा नगर पंचायत के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएँ शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर जिला शिक्षा कार्यालय पहुँचे थे। वहाँ मौजूद DEO हिमांशु भारतीय ने न केवल उनकी मांगों को अनसुना किया, बल्कि धमकी भरे लहजे में कहा, “जो करना है कर लो, तुम्हारी मांगें पूरी नहीं होंगी।” इतना ही नहीं, उन्होंने छात्रों को कार्यालय से बाहर जाने के लिए भी कह दिया।
छात्रों ने आरोप लगाया कि DEO ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया। इस मामले में जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हिमांशु भारतीय को पद से हटा दिया।
नए जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे को अब इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस कार्रवाई से छात्रों और शिक्षकों के बीच उम्मीद जगी है कि उनकी मांगों पर अब गंभीरता से विचार किया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



