February 1, 2026
Baloda Bazar: 27 हाथियों के झुंड का डेरा, खेतों की फसलें रौंदी, गांवों में alert

Baloda Bazar: 27 हाथियों के झुंड का डेरा, खेतों की फसलें रौंदी, गांवों में alert

Aug 23, 2025

बलौदा बाज़ार, 22 अगस्त 2025 — कोठारी रेंज के जंगलों में इन दिनों 27 हाथियों के बड़े झुंड ने डेरा डाल रखा है। हाथियों के इस दल ने कसडोल ब्लॉक के कई गांवों और खेतों में भारी नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने के निर्देश जारी किए हैं, और गांवों में कोटवारों के माध्यम से मुनादी भी कराई जा रही है।

कब और कहाँ देखा गया हाथियों का झुंड?
वन विभाग की ट्रैकिंग टीम के मुताबिक यह हाथी दल कक्ष क्रमांक 220 से बिलासपुरिया होते हुए शिल्पहरी के जंगल तक पहुंचा है। फिलहाल शिल्पहरी क्षेत्र में इनकी सक्रियता देखी जा रही है। विभाग ने कोठारी, फुरफुंदी, गुडागढ़, तालदादर, नवागांव, अचानकपुर जैसे आसपास के गांवों में विशेष अलर्ट जारी किया है। वन विभाग के कर्मचारी लगातार रात में गश्त और गांवों में निगरानी कर रहे हैं।

 

किसानों की बढ़ी चिंता
खरीफ सीजन के बीच हाथियों के उत्पात से किसान चिंतित हैं। क्षेत्र के कई किसानों की निंदाई और रोपाई की गई फसलें हाथियों ने रौंद दीं। खेतों में महीनों की मेहनत पर पानी फिर गया है। कई किसान फसल के लिए कर्ज ले चुके थे, ऐसे में नुकसान की भरपाई का संकट और बढ़ गया है।

सुरक्षा के उपाय
वन विभाग ने ग्रामीणों को घर से बाहर न निकलने और जंगल की ओर जाने से मना किया है। विभाग ने हाथी मित्र दल भी सक्रिय किया है, जो हाथी दल की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। जैसे ही हाथी झुंड की सूचना मिलती है, विभागीय टीम तत्काल मौके पर पहुंच जाती है। बीएफओ रमसूलाल नेताम ने बताया कि विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में मौजूद है, ग्रामीणों से तत्काल वन विभाग को खबर देने की अपील की गई है।

 

बारिश की कमी और अकाल की चिंता
क्षेत्र में पर्याप्त बारिश नहीं हो पाई है। बलार जलाशय में फिलहाल 16 फीट पानी है, जिससे थोड़ा राहत जरूर है, लेकिन किसानों को अकाल का डर भी सता रहा है। ऊपर से हाथियों की सक्रियता खेतों की हालत और खराब कर रही है। कोठारी रेंजर जीवनलाल साहू के अनुसार, अब तक कई खेतों को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix