
Balodabazar: 102 महतारी एक्सप्रेस का ड्राइवर कर रहा था घरेलू उपयोग, प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए किया बर्खास्त
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ शासन की मातृ एवं शिशु मृत्यु दर घटाने की महत्वकांक्षी योजना के तहत संचालित 102 महतारी एक्सप्रेस आपातकालीन सेवा का सही उपयोग सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है।

ड्राइवर की सेवा समाप्त
जानकारी के अनुसार, आपातकालीन सेवा में तैनात एक ड्राइवर ने वाहन का घरेलू उपयोग किया, जो सेवा नियमों का गंभीर उल्लंघन माना गया। इसके बाद संबंधित अधिकारी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्राइवर की सेवा समाप्त कर दी।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



