
Baloda Bazar में ज्वेलरी शॉप में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
बलौदाबाजार। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने राजा सोना चांदी ज्वेलर्स में हुई चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुसा था और सोने-चांदी के जेवर एवं नगदी मिलाकर कुल ₹3.50 लाख का सामान चोरी कर ले गया था। पुलिस ने आरोपी से ₹1 लाख मूल्य के जेवर बरामद किए हैं।

रात में ताला तोड़कर चोरी, ₹3.50 लाख का नुकसान
प्रार्थी रजनीश केसरवानी, निवासी बलौदाबाजार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 16 नवंबर 2025 की दरम्यानी रात अज्ञात चोर उनकी राजा सोना चांदी ज्वेलर्स दुकान का चैनल गेट और ताला तोड़कर अंदर घुस गया। आरोपी ने दुकान से सोने-चांदी के गहने और ₹10,000 नगद समेत कुल ₹3,50,000 का सामान चोरी कर लिया।
रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 1133/2025 धारा 351(4), 305 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया गया।

सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक श्रीमति भावना गुप्ता के निर्देशन में पुलिस टीम ने जांच शुरू की। दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच की गई, जिसमें एक व्यक्ति संदिग्ध रूप से दुकान के पास घूमते हुए दिखाई दिया। इसके आधार पर पहचान करते हुए पुलिस ने धनेश निषाद (30 वर्ष), निवासी ग्राम खपरी थाना गिधपुरी को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी करना स्वीकार कर लिया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



