
Baloda bazar होटल संचालक ने पत्नी की हत्या कर लगाई फांसी
बलौदाबाजार में दिल दहला देने वाली घटना, संदिग्ध परिस्थितियों में मिले पति-पत्नी के शव

कमरे में मिली पत्नी की लाश
बलौदाबाजार जिले के जारा गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। स्थानीय होटल संचालक की पत्नी का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। मृतका के शरीर पर चोट के निशान भी पाए गए हैं, जिससे संदेह गहराया है।

पंखे से लटका मिला पति
वहीं पति का शव पंखे से लटका हुआ मिला। आशंका जताई जा रही है कि पत्नी की हत्या के बाद उसने आत्महत्या कर ली। आसपास के लोगों के अनुसार, दोनों रात में सामान्य रूप से खाना खाकर सोए थे।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हत्या के पीछे कारण क्या था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



