March 4, 2026
Baloda Bazar : धान खरीदी में अनियमितता का आरोप,टोकन होने के बाद भी 200 क्विंटल धान नहीं खरीदा गया

Baloda Bazar : धान खरीदी में अनियमितता का आरोप,टोकन होने के बाद भी 200 क्विंटल धान नहीं खरीदा गया

Dec 4, 2025

बलौदाबाजार जिले के सिमगा क्षेत्र में धान खरीदी में गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्राम लांजा की महिला किसान चंद्रकला साहू ने पौसरी ग्रामीण सहकारी सोसायटी पर आरोप लगाया है कि टोकन जारी होने के बावजूद उनका 200 क्विंटल धान अभी तक नहीं खरीदा गया।

कई दिनों से सोसायटी परिसर में पड़ा है धान

चंद्रकला साहू के अनुसार उनका धान बीते कई दिनों से सोसायटी परिसर में पड़ा हुआ है। इससे चोरी या नुकसान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने कहा कि सोसायटी प्रबंधन द्वारा न तो धान का पूरा तौल किया जा रहा है और न ही खरीद प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

महिला किसान ने बताया कि धान खरीदी के लिए निर्धारित तिथि पर टोकन जारी किया गया था, लेकिन जब वह धान लेकर पहुंचीं तो सोसायटी ने कोई स्पष्ट कारण बताए बिना उसकी खरीदी रोक दी। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ रहा है।

कलेक्टर से की शिकायत, कार्रवाई की मांग

चंद्रकला साहू ने इस संबंध में कलेक्टर जनदर्शन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर धान खरीदी सुनिश्चित कराने और सोसायटी की अनियमितताओं की जांच करने की मांग की है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix