
Balod: आमने-सामने भिड़ीं दो बाइकें, हादसे में दो युवकों की मौत और दो घायल
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। डौंडी थाना क्षेत्र के घोठिया गांव के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद दोनों बाइकें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

मृतकों की पहचान
पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान
- नागेश भुआर्य (22 वर्ष), पिता घनश्याम, निवासी ग्राम पल्लेकसा धोबनी
- हेमलाल (45 वर्ष), पिता रमेश, निवासी मड़ियाकट्टा
के रूप में हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बता दें कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। घटना के बाद से इलाके में शोक का माहौल है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



