March 6, 2026
Balod News: लिफ्ट के बहाने लूटा! बाइक सवार को मारा चाकू, कैश और गाड़ी लेकर हुआ फरार

Balod News: लिफ्ट के बहाने लूटा! बाइक सवार को मारा चाकू, कैश और गाड़ी लेकर हुआ फरार

Oct 8, 2025

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में लिफ्ट देना एक युवक को महंगा पड़ गया. जिस युवक को लिफ्ट दिया उसी ने चाकू से हमला करने की बात कहकर डराया और युवक की मोटरसाइकिल व 9 हजार रुपए लूटकर फरार हो गया. पूरी घटना गुरुर थाना क्षेत्र के देवरानी जेठानी नाला के पास की है.

पीड़ित युवक ने मामले की शिकायत गुरुर थाने में की है. जानकारी के मुताबिक, पीड़ित जितेंद्र साहू पुरुर से गुरुर सामान खरीदी करने आया था. आरोपी ने पीड़ित से पुरुर चौक से लिफ्ट ली और बोहरडीही के इंडियन पेट्रोल पम्प के पास उतरा. जब पीड़ित पेट्रोल भरवा रहा था तब फिर उसके पास गया और बातचीत की, जिसके बाद पीड़ित की बाइक पर बैठक फिर आरोपी गया.

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

देवरानी जेठानी पुल के पास सुनसान जगह देखकर आरोपी ने गाड़ी रुकवाई और जितेंद्र को चाकू मार दूंगा करके डराकर उनसे 9 हजार रुपए कैश और मोटरसाइकिल क्रमांक Cg 05 w9474 को लूटकर ले गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. थाना प्रभारी सुनील तिर्की ने कहा कि बहुत जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पेट्रोल पम्प के सीसीटीवी के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है.

 


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix