
Balod: गुरुद्वारे में दिनदहाड़े चोरी, दान पेटी से 40 हजार रुपए पार
सीसीटीवी में कैद हुआ चोर, पुलिस जांच में जुटी
बालोद। जिले में एक बार फिर चोरों ने धार्मिक स्थल को निशाना बनाया है। बालोद शहर स्थित गुरुद्वारे में दिनदहाड़े हुई चोरी की इस वारदात ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। अज्ञात चोर ने दीवार फांदकर गुरुद्वारे के अंदर प्रवेश किया और दान पेटी में रखे करीब 40 हजार रुपए चोरी कर फरार हो गया। यह घटना रविवार की बताई जा रही है।

दान पेटी का ताला टूटा मिला
जानकारी के अनुसार, समाजसेवी धीरज चोपड़ा ने बताया कि गुरुद्वारे में रखी दान पेटी में लंबे समय से श्रद्धालुओं द्वारा दान किए गए रुपए जमा थे। रविवार को जब समिति के सदस्य सफाई करने पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि दान पेटी का ताला टूटा हुआ है।
सीसीटीवी फुटेज में दिखा चोर
समिति के सदस्यों ने तत्काल सीसीटीवी फुटेज खंगाला, जिसमें एक युवक सुबह करीब 11 बजे दीवार फांदकर अंदर जाते हुए दिखाई दिया। कुछ देर बाद वही युवक बाहर निकलता हुआ भी नजर आया।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। फिलहाल चोर फरार है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



