
Balod: स्कूल में चोरी, चार शातिर आरोपी गिरफ्तार
कंप्यूटर और CCTV कैमरे की चोरी, पुलिस ने बरामद किया पूरा सामान
बालोद। जिले के गुरुर थाना क्षेत्र के मोखा गांव में स्थित एक स्कूल में चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया था, जबकि दो ने चोरी का सामान खरीदा था। पुलिस ने आरोपियों से चोरी का सामान बरामद कर लिया है और सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

स्कूल से चोरी हुए कंप्यूटर और CCTV कैमरे
गांव मोखा के सरकारी स्कूल में चोरी की यह घटना सामने आई थी। पुलिस के मुताबिक, गांव के ही वासुदेव सिन्हा और लोमेश यादव उर्फ गोलू ने स्कूल के कंप्यूटर रूम में घुसकर सीपीयू, मॉनिटर, कीबोर्ड, माउस और CCTV कैमरे की चोरी की थी।
चोरी का सामान बेचने की कोशिश
चोरी के बाद दोनों आरोपियों ने थाना गुरुर क्षेत्र के साल्हेटोला निवासी चेतन यादव और दीपक कुरेटी को चोरी का सामान बेच दिया था। पुलिस को जानकारी मिलने पर जांच की गई। आरोपियों ने पूछताछ में चोरी की बात कबूल की और बताया कि पुलिस से डर के कारण उन्होंने सीपीयू को नाले के पानी में फेंक दिया था।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



