March 6, 2026
Balod में देर रात सड़क हादसा: नाबालिग की मौत, दूसरा गंभीर घायल; अज्ञात वाहन फरार

Balod में देर रात सड़क हादसा: नाबालिग की मौत, दूसरा गंभीर घायल; अज्ञात वाहन फरार

Nov 6, 2025

बालोद। डौंडी थाना क्षेत्र के अवारी नाला गांव के पास बीती रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। गुदुम गांव के दो नाबालिग दोस्त बिना परिवार को बताए बाइक से घूमने निकले थे। रात करीब 2 बजे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 वर्षीय दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

बिना बताए निकले घूमने, रात 10 बजे घर से रवाना
गुदुम गांव के रहने वाले दोनों नाबालिग दोस्त रात करीब 10 बजे बाइक लेकर घर से निकले थे। परिवार वालों को कोई जानकारी नहीं दी। वे देर रात तक घूमते रहे। हादसे के समय दोनों अवारी नाला गांव के पास थे, जब तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

14 साल के बच्चे की मौके पर मौत, 17 वर्षीय साथी गंभीर
हादसे में 14 वर्षीय नाबालिग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। वहीं, 17 वर्षीय दूसरा किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर और शरीर में गहरी चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना डौंडी पुलिस को दी।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, शव मर्चुअरी भेजा
सूचना मिलते ही डौंडी थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक के शव को मर्चुअरी में रखवाया गया और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू की गई। घायल किशोर को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix