
Balod: प्रेम जाल में फंसाकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर की ब्लैकमेलिंग
बालोद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से ब्लैकमेलिंग का एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर उसका अश्लील वीडियो बनाया और फिर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग की। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वीडियो कॉल से शुरू हुई बातचीत
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपनी मौसी से वीडियो कॉल पर बातचीत कर रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने अपनी भाभी के माध्यम से युवती का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद करीब 15 दिनों तक युवक और युवती के बीच बातचीत होती रही।

पिता ने समझाइश देकर कराया नंबर ब्लॉक
जब युवती के पिता को इस बातचीत की जानकारी लगी, तो उन्होंने समझाइश देते हुए आरोपी का नंबर ब्लॉक करवा दिया। इसके बावजूद आरोपी ने युवती से संपर्क करने की कोशिश नहीं छोड़ी और इंस्टाग्राम के जरिए दोबारा संपर्क किया।
प्रेम का झांसा देकर बनाया न्यूड वीडियो
धीरे-धीरे बातचीत बढ़ने पर आरोपी ने युवती को प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद वीडियो कॉल के दौरान कपड़े उतरवाकर उसका न्यूड वीडियो रिकॉर्ड कर लिया।
50 हजार रुपये की मांग, नहीं देने पर वीडियो वायरल
कुछ दिनों बाद आरोपी ने उक्त वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देते हुए युवती से 50 हजार रुपये की मांग की। डर के चलते पीड़िता ने ऑनलाइन माध्यम से 990 रुपये आरोपी को भेजे। बाद में जब युवती ने और पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया।
थाने पहुंची पीड़िता, मामला दर्ज
वीडियो वायरल होने की जानकारी मिलते ही पीड़िता कोतवाली थाना पहुंची और अपने मौसी के देवर के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया है।
पुणे का निवासी बताया जा रहा आरोपी
पुलिस के अनुसार आरोपी युवक महाराष्ट्र के पुणे का निवासी बताया जा रहा है। मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की अपील
पुलिस ने आमजन, विशेषकर युवतियों से अपील की है कि सोशल मीडिया और वीडियो कॉल के दौरान सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध या ब्लैकमेलिंग की घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



