
Balod में हाइवा में लगी भीषण आग, वाहन जलकर खाक
दौंडी | शनिवार देर रात दौंडी कस्बे में मॉडल स्कूल के पास एक हाइवा में भीषण आग लग गई। हाइवा रेत से भरा हुआ था और दौंडी से दल्लीराजहरा की ओर जा रहा था। घटना में हाइवा पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

ब्रेक शू के अटकने से लगी आग
जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 3 बजे हाइवा का टायर ब्रेक शू के अटकने के कारण गर्म हो गया, जिससे आग भड़क उठी। चालक ने तत्काल इसकी सूचना दौंडी पुलिस को दी। पुलिस ने दल्लीराजहरा से फायर ब्रिगेड को बुलाया, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, तब तक हाइवा पूरी तरह जल चुका था।
हाइवा के सभी टायर और डीजल टैंक नष्ट
आग की चपेट में आने से हाइवा के सभी 12 टायर, डीजल टैंक, सामने का डिस्प्ले, और खिड़की के शीशे जलकर नष्ट हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया।
पुलिस में दर्ज नहीं हुई शिकायत
आश्चर्यजनक रूप से, इस घटना की कोई औपचारिक शिकायत दौंडी पुलिस थाने में दर्ज नहीं की गई। पुलिस का कहना है कि चालक या वाहन मालिक की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है, जिसके कारण इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



