March 3, 2026
Balod: शंकर स्टोर्स में GST की दबिश, व्यापारियों में मचा हड़कंप

Balod: शंकर स्टोर्स में GST की दबिश, व्यापारियों में मचा हड़कंप

Nov 25, 2025

पान मसाला कारोबारी दीपक चैनानी के ठिकानों पर दस्तावेजों की गहन जांच जारी

बालोद। शहर में जीएसटी विभाग की अचानक हुई छापेमारी से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। शनिवार दोपहर जीएसटी की टीम ने बालोद शहर के प्रमुख प्रतिष्ठान शंकर स्टोर्स में दबिश दी, जो पान मसाला कारोबारी दीपक चैनानी का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, दो अलग-अलग वाहनों में पहुंची जीएसटी टीम दोपहर से लगातार जांच में जुटी हुई है। दुकान और कारोबारी के अन्य संभावित ठिकानों पर भी दस्तावेजों की बारीकी से पड़ताल की जा रही है।

छापेमारी की खबर फैलते ही शहर के अन्य व्यापारियों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई लोगों ने एहतियातन अपने प्रतिष्ठान जल्दी बंद कर दिए।

सूत्रों के अनुसार, टीम को टैक्स चोरी या अन्य वित्तीय अनियमितताओं की आशंका है, जिसके चलते दस्तावेजों और रिकॉर्ड्स की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल जीएसटी कार्रवाई जारी है और अधिकारी जांच पूरी होने तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं कर रहे हैं।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix