
बस चालक ने खुद पर डाला केरोसिन, आग लगाकर की आत्महत्या
बालोद जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र की दर्दनाक घटना
बालोद। जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक बस चालक ने अपने घर में खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के नगर लोडिंग साइड की बताई जा रही है।

कच्चे माइंस में काम करता था मृतक चालक
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक व्यक्ति कच्चे माइंस में बस चालक के रूप में कार्यरत था। घटना के समय वह अपने घर पर अकेला था। किसी अज्ञात कारण से उसने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। कुछ ही पलों में आग की लपटों ने पूरे शरीर को घेर लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मौके पर पहुंची पुलिस, जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही दल्लीराजहरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



