
Balod: घुमाने के बहाने 12वीं की छात्रा से दुष्कर्म, दो नाबालिग आरोपी हिरासत में
बालोद। जिले के पुरूर थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने वाला गंभीर मामला सामने आया है। 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा के साथ उसके ही सहपाठी ने घुमाने के बहाने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस घिनौनी वारदात में आरोपी के एक दोस्त की भी संलिप्तता सामने आई है।
रुद्री डेम घुमाने का झांसा
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता और आरोपी दोनों एक ही कक्षा में पढ़ते हैं। नाबालिग आरोपी ने छात्रा को रुद्री डेम घुमाने की बात कहकर घर से बुलाया, लेकिन रास्ते में बहाना बनाकर उसे डेम की जगह अपने दोस्त के घर ले गया।

दोस्त के घर पर की गई वारदात
आरोप है कि दोस्त के घर पहुंचने के बाद नाबालिग आरोपी ने छात्रा के साथ जबरदस्ती की। इस दौरान उसका दोस्त भी मौके पर मौजूद था और उसने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह वहां से निकलकर परिजनों तक पहुंची और पूरी जानकारी दी।
शिकायत पर पुलिस की कार्रवाई
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुरूर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने नाबालिग समेत दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में पॉक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



