
Balod में नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, बुजुर्ग की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
बालोद: जिले के पुरूर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम नेशनल हाईवे पर एक दुखद हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। जगदलपुर मार्ग पर पुट्टू ढाबा के पास तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही टीवीएस एक्सएल मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में मोपेड सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि उनका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे का विवरण
घटना बालोद और धमतरी जिले की सीमा पर स्थित पुरूर थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार, चंदनबिरही गांव निवासी किसुन साहू और भैया राम अपनी मोपेड (क्रमांक CG24 P 9068) से गांव लौट रहे थे। तभी पुट्टू ढाबा के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी मोपेड को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सवार सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
तत्काल सहायता और अस्पताल में भर्ती
घटना के समय मौके पर मौजूद रोशन राठी ने तुरंत वरदान एंबुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही शिवा प्रधान और डूमन साहू मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान किसुन साहू की मौत हो गई, जबकि भैया राम का उपचार अभी भी जारी है। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



