
Balod: दिवाली की खुशियां मातम में बदली, खरीदारी कर घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
बालोद। डौंडी थाना इलाके के कंगलामांझी कॉलेज के पास दिवाली की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। घर के लिए सामान लेकर लौट रहे साइकिल सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घर के लिए सामान ले कर लौट रहा था मृतक
मृतक की पहचान बारगांव निवासी भोजराम नेताम (45 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, भोजराम अपने घर के लिए सामान लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

जांच में जुटी पुलिस
ज्यादा खून बहने के कारण स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



