March 2, 2026
Balod में तेज रफ्तार कार मवेशी से टकराई, पलटी कार — चालक घायल, मवेशी की मौत

Balod में तेज रफ्तार कार मवेशी से टकराई, पलटी कार — चालक घायल, मवेशी की मौत

Oct 21, 2025

नेशनल हाईवे-930 पर देर रात हुआ हादसा, जिला जेल की बाउंड्री से टकराई गाड़ी

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद शहर में नेशनल हाईवे-930 पर रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात एक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार कार सड़क के बीच बैठे मवेशी से टकरा गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार चालक को हल्की चोटें आई हैं, जबकि मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई।

मवेशियों के झुंड से हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, दुर्ग से दल्लीराजहरा की ओर जा रही होंडा कंपनी की कार बालोद थाना क्षेत्र के आगे मोड़ पर पहुंची ही थी कि अचानक सड़क पर बैठे मवेशियों के झुंड से उसकी टक्कर हो गई

जिला जेल की बाउंड्री से टकराई कार

टक्कर इतनी तेज थी कि कार सीधे सड़क किनारे स्थित जिला जेल की बाउंड्री से जा टकराई और पलट गई। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पहुंचकर चालक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

चालक को हल्की चोटें, मवेशी की मौत

घटना में कार चालक को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। वहीं, टक्कर की चपेट में आए मवेशी की मौके पर ही मौत हो गई।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix